Posts

NewsBihar18:- प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में राजद द्वारा ग़रीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए भोजनालयों का संचालन किया जा रहा है। ‬

Image
‪प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में राजद द्वारा ग़रीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए भोजनालयों का संचालन किया जा रहा है। राज्य की सीमाओं पर पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात ग़रीबों की सेवा में लगे है।

NewsBihar18:-सिवान: मुंबई से लौटे युवक की क्वारंटाइन सेंटर में मौत, प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Image
सिवान: मुंबई से लौटे युवक की क्वारंटाइन सेंटर में मौत, प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप गोरेयाकोठी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक की पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से उसकी मौत हुई है.  जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के मध्य विद्यालय सिसई क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार की रात एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार की सुबह सीवान-शीतलपुर एसएच-73 मुख्य सड़क को जामकर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की शाम से ही युवक के पेट में तेज दर्द हो रहा था. इसकी सूचना क्वारंटाइन केंद्र के अधिकारियों को दी गई, हालांकि सूचना के बावजूद भी किसी ने उसकी मदद नहीं की. मामले की जानकारी हम लोगों को लगी, तो गोरियाकोठी थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ को इसकी जानकारी दी. काफी घंटे बीत जाने के बावजूद भी जब प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिली, तो देर रात हम लोगों ने निजी वाहन से उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले गए. घंटों से तेज दर्द से जूझ रहे यु...

Newsbihar18:-ज्योति की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर :-लॉकडाउन में गुरुग्राम से पिता को साइकिल पर बैठाकर दरभंगा पहुंची ज्योति की खूब चर्चा हो रही है.

Image
ज्योति की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर :- लॉकडाउन में गुरुग्राम से पिता को साइकिल पर बैठाकर दरभंगा पहुंची ज्योति की खूब चर्चा हो रही है .  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर ज्योति की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ''15 साल की ज्योति कुमारी ने अपने जख्मी पिता को साइकिल से सात दिनों में 1,200 किमी दूरी तय करके अपने गांव ले गई.'' इवांका ने आगे लिखा कि सहनशक्ति और प्यार की इस वीरगाथा ने भारतीय लोगों और साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ज्योति पिछले दिनों अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर करीब 1200 किमी से ज्यादा की दूरी 7 दिन में तय करके गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा पहुंच गई थी. ज्योति ने रोजाना 100 से 150 किमी साइकिल चलाई. ज्योति के पिता गुरुग्राम में रिक्शा चलाते थे और उनके दुर्घटना का शिकार होने के बाद वह अपनी मां और जीजा के साथ गुरुग्राम आई थी और फिर पिता की देखभाल के लिए वहीं रुक गई. इसी बीच कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और ज्योति के पिता का काम ठप्प पड़ गया. ऐसे में ज्योति ने पिता के साथ स...

NewsBihar18:-पाकिस्तान के कराची में प्लेन क्रेश की एक तस्वीर..!!

Image

Newsbihar18:-गोपालगंज में तेजस्वी भोजनालय का शुभारंभ

Image
Newsbihar18:-गोपालगंज में तेजस्वी भोजनालय का शुभारंभ कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरे देश भर में लॉक डाउन हुआ है ऐसे में कई लोगों को खाने पीने की बड़ी दिक्कत हो रही है ,कामकाज बंद होने से कई लोगों के कमाई बंद हो गई है इसके चलते उनके पास खाने के पैसे भी नहीं है ऐसे में लोंगो को अपना गाँव घर याद आने लगा तो पैदल और साईकिल का सहारा लेकर अपने गाँव को ओर चल दिये इन प्रवासी मजदूरों के खाना खिलाने लिए राजद कार्यकर्ता के द्वारा गोपालगंज के जलालपुर बल्थरी चेक पोस्ट NH 28 पर तेजस्वी भोजनालय का शुभारंभ करते हुए प्रवासियों को खाना खिलाया गया मौके के मौजूद पूर्व विधायक रियाजुलहक राजू,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी बाबा महान्तराय देवदास जी पूर्व विधायक किरण राय प्रदेश महासचिव सुरेंद्र राम उर्फ महान जी तथा अनेक राजद कार्यकर्ता ने प्रवासियों को खाना खिलाया सरकार के गलत नीतियों पर हमला बोलते हुए राजद के प्रमुख अधिकारियों ने कहा कि राजद हमेशा से गरीबों का ध्यान रखती और आगे भी गरीबों के सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी

Newsbihar18:- B. P. S. Higher secondary school An English Medium Nur to (10+2) Projected School Admission open 2020-21 Add-:- Main Road, Nawanagar, Buxar (Bihar)

Image
NewsBihar18 B. P. S.  Higher secondary school An English Medium Nur to (10+2) Projected School  Admission open 2020-21 Add-:- Main Road, Nawanagar, Buxar (Bihar) 7070600181,9135160944

Newsbihar18:-MBA कर चुकी लड़की बन गई जिहादी

Image
Newsbihar18:-         MBA कर चुकी लड़की बन गई जिहादी  ISIS से जुड़ी हिना बशीर बेग की इंटेरोगेशन रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हिना और उसका पति जहानजेब हिंदुस्तान में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून प्रोटेस्ट की आड़ में बड़ा आंतकी हमला करने की फ़िराक़ में थे। ये दोनों अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफ़ाइल बनाकर CAA के ख़िलाफ़ लोगों को भड़काते थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को दिल्ली के जामिया नगर, ओखला विहार से 8 मार्च को गिरफ्तार किया था।  कश्मीर की हिना ने कान्वेंट स्कूल, श्रीनगर से पढ़ाई की है। फिर साल 2003 में पुणे के भारतीय विद्यापीठ से BCA किया। उसके बाद पुणे यूनिवर्सिटी से MBA किया। साल 2007 से 2015 तक कई फ़ेमस कंपनियों में ये काम भी कर चुकी है। वही साल 2015 में उसने अपने भाई जुबैर की पत्नी डलिया सचदेवा से मुलाक़ात की। डलिया हिंदू थी और उसके साथ इस्लाम पर बातचीत और चर्चा के बाद हिना की दिलचस्पी इस्लाम और इस्लामिक रीतिरिवाज में बढ़ने लगी। वो इस्लामिक किताबें पढ़ने लगी। हिना नमाज़ पढ़ने लगी और मॉडर्न कपड़ों की जगह उसने अब हिजाब पहनना शुर...