Posts

टीवी एक्‍ट्रेस का खुलासा, शो को बंद हुए बीते 5 साल, लेकिन दूसरी जगह काम नहीं करने देते मेकर्स!

Image
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में छिड़ी पक्षपात की बहस में टीवी की चंद्रमुखी चौटाला भी कूद गई हैं. मुंबई. ट्विटर पर दिए गए अपने बयानों को लेकर अक्सर लेकर चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. इस बार वह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या बाद इंडस्ट्री में अपना-पराया, भाई-भतीजवाद और कुछ अहम लोगों को ज्यादा भाव मिलना और किसी खास शख्स को जानबूझकर परेशान करने वाली बहस में कूद गई हैं. उन्होंने अपनी जिदंगी से जुड़े से एक सच को बताते हुए एक ट्वीट किया है. कविता कौशिक ने लिखा, "अभी कल ही मुझे याद दिलाया गया कि अगर मैं कहीं और हरियाणा पुलिस कर्मी का किरदार निभाते दिखी तो मुझे पर मुकदमा ठोक दिया जाएगा. जबकि शो को बंद हुए 5 साल हो गए हैं. इतना ही नहीं ऑडिएंस लगातार इस शो को शुरू करने मांग कर रही है लेकिन बीते पांच सालों से इस शो को दोबारा शुरू नहीं किया गया. और आप मूवी माफिया की बात कर रहे हैं. वाह." अभिनेत्री ने टीवी के बेहद मशहूर र...

Newsbihar18:- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया परशुराम चतुर्वेदी.

Image
Newsbihar18:-  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया परशुराम चतुर्वेदी.   बक्सर 23 जून 2020.            बक्सर विधानसभा क्षेत्र के जासो पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 87 88 मित्रलोक कॉलोनी आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती गुड़िया उपाध्याय के आवास पर मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पारसनाथ मिश्रा ने किया और संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री मदन दुबे ने किया l. उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने कहा आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है और उन्हें हम हृदय से याद करते हैं जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहां था कि देश में दो प्रधान दो निशान और दो विधान नहीं चलेगा उन्होंने कश्मीर में लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए अपने को बलिदान कर दिया आज भाजपा की सरकार और देश के माननीय ...

जनसंघ_के_संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान_दिवस पर आज भाजपा युवा मोर्चा नगर द्वारा के श्रद्धांजलि_अर्पित किये.

Image
"जहाँ हुयें बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है" #जनसंघ_के_संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के #बलिदान_दिवस पर आज भाजपा युवा मोर्चा नगर द्वारा  के  #श्रद्धांजलि_अर्पित किये.....

रेलवे में अब नहीं मिल पाएगी नौकरी, सरकार का अहम फैसला Newsbihar18

Image
एक तो लोग पहले से कोरोनावायरस से परेशान है तो वहीं केंद्र सरकार की ओर से एक ऐसा ऐलान किया गया है जो हर किसी को चौंका सकता है और हैरानी में डाल सकता है। यह हैरानी की बात खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रेलवे का सपना देखते हैं और उसे पूरा करने की लालसा रखते हैं। आपको जानकारी दे दे कि रेलवे ने अभी सभी तरह की नौकरियों में भर्ती करने पर फिलहाल प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। उस उम्मीदवार के लिए यह बुरी खबर हो सकती हैं जो रेलवे की परीक्षा काफी मेहनत के बाद पास कर चुके थे और कुछ ही समय में उनकी जॉइनिंग होने वाली थी। पर अपने बयान में रेलवे ने बताया है कि कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के कारण रेलवे विभाग को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से जारी की गई एक सूचना में बताया गया है कि जिस तरह यह महामारी के कारण यातायात में कमी आई है जिस वजह से रेलवे को होने वाली कमाई में पिछले वर्ष के मुताबिक 58 फ़ीसदी तक का अधिक नुकसान देखा गया है। इसलिए अभी हर तरह के आवेदन पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल बहाली पर रोक नए पद के लिए जिन भी लोगों की बहाली की जानी थी अब उस पर भी रोक ल...

Newsbihar18:- दहेज के लालच में ससुराल वालों ने गला दबा कर मार डाला ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए इसके निचे कुछ और नहीं रबि शंकर भारद्वाज

Image
  आम आदमी पार्टी बक्सर रबि शंकर भारद्वाज पटना में हुए ऐसी घृणित घटना को हम निंदा करते हैं आएं दिन बेटियों पर ऐसे अत्याचार पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है नितिश कुमार जी के नाक के नीचे ऐसी घटनाएं हो रही है और बिहार सरकार शुशाशन की सरकार कही जाने वाली बेफिक्र से सोई हुई है आप नेता ऐसे आएं दिन हों रहें घटनाओं की कड़ी निन्दा करते हैं। बेटियों पर ऐसे अत्याचार कब तक होते रहेंगे बेटियां कब तक आग में झूलसती रहेंगी,इन पर आएं दिन कब तक  पेट्रोल तो कभी एसिड से ऐसे #गुनाह करते रहेंगे  ऐसे करने वाले के घर क्या बेटीयां जन्म नहीं लेती  या उसकी मां एक महिला नहीं है क्यो नही सोचते कि मेरी मां भी एक स्त्री है और वह भी किसी की बेटी ससुराल से उम्मीद लगाए बैठे हरामखोरो अपने बाप से कहो कि मुझे ऊस लायक क्यो नही बना देते जो बार बार एक नारी पर अत्याचार करवाते हों क्या लिखूं  ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए इसके निचे कुछ और नहीं  मैं ईस घटना की कड़ी निन्दा करता हूं लड़की के ससूराल वाले को फांसी होनी चाहिए ऐसे लोग समाज में रहने योग्य नहीं है  ...

Newsbihar18:-गलवान विवाद: सेना को खुली छूट, खतरे में पड़ी जान तो अब कर सकते हैं फायरिंग

Image
चीनी सैनिकों के साथ झड़प में अगर भारतीय सैनिकों की जान भविष्य में खतरे में पड़े तो वे बेहिचक फायरिंग कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि फील्ड कमांडर फायरिंग का आदेश ऐसी स्थिति में जारी कर सकते हैं. .  गलवान विवाद के बाद बदला नियम . फायरिंग कर सकेंगे सेना के जवान केंद्र सरकार ने संभावित खतरे की दशा में सेना को फायरिंग करने की अनुमति दे दी है. सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एलएसी पर 20 जवानों की शहादत के बाद अगर जान का खतरा दिखे तो फील्ड कमांडर ऐसे रणनीतिक फैसले ले सकते हैं. दोनों देशों की ओर से तय किए गए प्रोटोकॉल के मुताबिक अब तक हथियारों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित था. सूत्रों का दावा है कि अगर सैनिकों की जान खतरे में है, अगर चीनी सेना द्वारा उनके सामने प्राणों का संकट पैदा होता है तो ऐसे प्रोटोकॉल को नहीं माना जाएगा. प्राण का संकट हो तो कर सकते हैं फायरिंग सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की एकमात्र विकल्प हो तो किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाएगा. गलवान में 20 जवानों की शहादत के बाद देश में व...

Newsbihar18:- बिहार रेजिमेंट ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ डाली चीन के 18 सैनिकों की गर्दन

Image
Newsbihar18:- गलवान में अपने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू के शहीद होने के बाद बिहार रेजिमेंट के जवानों का रौद्र रूप सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने सीओ की शहादत से गुस्साये भारतीय सैनिकों ने एक-एक कर 18 चीनी सैनिकों की गर्दनें तोड़ दीं. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि कम-से-कम 18 चीनी सैनिकों के गर्दनों की हड्डियां टूट चुकी थीं और सर झूल रहे थे. अपने कमांडर की वीरगति प्राप्त होने से गुस्साये भारतीय सैनिक इतने आक्रोशित हो गये कि सामने आने वाले हर चीनी सैनिक का वो हाल किया कि उनकी पहचान कर पाना भी संभव नहीं रहा. बिहार रेजिमेंट के जवानों का यह रौद्र रूप देखकर सैकड़ों की तादाद में मौजूद चीनी भागने लगे और घाटियों में जा छिपे, जिसके बाद भारतीय जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़-पकड़ कर मारा. इस दौरान भारतीय सैनिक चीन के अधिकार क्षेत्र में पहुंच गये थे. जिन्हें बाद में चीन ने वापस भेजा. गलवान पर चीन का दावा झूठा, भारत ने कहा- सभी निर्माण हमारी सीमा में भारत ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी पर संप्रभुता को लेकर चीन के दावे को खारिज किया है. साथ ही पड़ोसी देश से स्प...