शहीद स्मारक परिसर में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुए पूर्व सैनिक,

 

शहीद स्मारक परिसर में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुए पूर्व सैनिक,आईईएसएम प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात,कार्यवाई का मिला आश्वासन 


बक्सर । शहर के स्टेशन रोड स्थित कवलदह पार्क परिसर में बने शहीद स्मारक में एक प्रेमी जोड़े के अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है इसको लेकर गुरुवार को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे की अध्यक्षता में वन विभाग के पदाधिकारी सुरेश कुमार से मिला और स्मारक परिसर में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहीद स्मारक परिसर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने का पवित्र स्थल है, जहां माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता है। ऐसे स्थान पर इस प्रकार की हरकतें बेहद निंदनीय हैं और इससे स्मारक की गरिमा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने वन विभाग से परिसर की निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


इस पर वन विभाग के पदाधिकारी सुरेश कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए बताया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से यहां एक विशेष गार्ड की तैनाती की जाएगी तथा एक नोटिस बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसमें स्पष्ट किया जाएगा कि शहीद स्मारक परिसर में अश्लील हरकत करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।


पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद स्मारक की मर्यादा हर हाल में बनी रहनी चाहिए। यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना होती है तो आईईएसएम बक्सर इसका कड़ा विरोध करेगा।


इस मौके पर सभापति कैप्टन बी.एन. पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सूबेदार सुदामा प्रसाद, संयोजक नायब सूबेदार रामनाथ सिंह, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह, सूबेदार पी.एन. राय तथा हवलदार शेषनाथ मिश्रा सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। यह जानकारी आईईएसएम बक्सर के जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी एवं कार्यकारिणी समिति की ओर से दी गई।

Popular posts from this blog

रेलवे में अब नहीं मिल पाएगी नौकरी, सरकार का अहम फैसला Newsbihar18

क्रिकेट संग बगही(Buxar , Bihar) के द्वारा नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया BIHAR18

बाहुबली पुर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव जी ने फिता काटकर मैंच का उद्घाटन किए तिवाय गाँव में

गुंडों के तरह पेस आती हैं बक्सर पुलिस :-नीरज कुमार यादव :-Newsbihar18

(Buxar, Bihar)बीएसटी बस मालिक गिरफ्तार, जानिए क्या कहा थानाध्यक्ष :-Newsbihar18

Newsbihar18 / नावानगर :- प्रखण्ड अन्तर्गत स्थित बीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर स्कूल प्रशासन ने आज केक काटकर खुशी व्यक्त की

भारतीय अटल सेना द्वारा आज सभी शाहिद वीर जवानों के लिए बक्सर के भगत सिंह पार्क में श्रदांजलि दी गई NewsBihar18

भाजयुमो बक्सर ने किया मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण* मीडिया प्रभारी गोलु मिश्रा ने बताया

कच्चे तेल के गिरे हुऐ रेट के बावजूद डीजल पेट्रोल के बढते भाव काफी चिंताजनक है AAP नेता

Newsbihar18:- डुमरांव विधानसभा वरिष्ठ राजद नेता श्री सत्येन्द्र यादव जी द्वारा हजारों गरीबों को पगड़ी-माला,साड़ी से सम्मानित किया गया एवम् हजारों गरीबों को खाना खिलाया गया