खंडहर में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

मानवता शर्मसार: छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र गिरफ्तार




News बिहार। शहर के नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित बच्ची छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात बुधवार रात करीब आठ बजे की है। छात्रा शहर के नहर कॉलोनी इलाके में किसी को खाना पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले रवि सिंह नामक युवक ने उसे दबोच लिया। वह छात्रा को जबरन एक खंडहरनुमा स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। वारदात की जानकारी मिलते ही सहमे परिजन उसी रात नगर थाना पहुंचे। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक इंटर का छात्र बताया जा रहा है। परिजनों के आवेदन के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।



Popular posts from this blog

रेलवे में अब नहीं मिल पाएगी नौकरी, सरकार का अहम फैसला Newsbihar18

क्रिकेट संग बगही(Buxar , Bihar) के द्वारा नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया BIHAR18

बाहुबली पुर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव जी ने फिता काटकर मैंच का उद्घाटन किए तिवाय गाँव में

गुंडों के तरह पेस आती हैं बक्सर पुलिस :-नीरज कुमार यादव :-Newsbihar18

(Buxar, Bihar)बीएसटी बस मालिक गिरफ्तार, जानिए क्या कहा थानाध्यक्ष :-Newsbihar18

Newsbihar18 / नावानगर :- प्रखण्ड अन्तर्गत स्थित बीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर स्कूल प्रशासन ने आज केक काटकर खुशी व्यक्त की

भारतीय अटल सेना द्वारा आज सभी शाहिद वीर जवानों के लिए बक्सर के भगत सिंह पार्क में श्रदांजलि दी गई NewsBihar18

भाजयुमो बक्सर ने किया मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण* मीडिया प्रभारी गोलु मिश्रा ने बताया

कच्चे तेल के गिरे हुऐ रेट के बावजूद डीजल पेट्रोल के बढते भाव काफी चिंताजनक है AAP नेता

Newsbihar18:- डुमरांव विधानसभा वरिष्ठ राजद नेता श्री सत्येन्द्र यादव जी द्वारा हजारों गरीबों को पगड़ी-माला,साड़ी से सम्मानित किया गया एवम् हजारों गरीबों को खाना खिलाया गया